गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुक्त कराई गईं 3 लड़कियां

3-girl-rescued-from-prostitution-racket-in-goa

नाबालिगों को देर रात करीब डेढ़ बजे बचा लिया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उनके खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी लड़कियों को पणजी के निकट मेर्सस में एक सरकारी संरक्षण गृह भेज दिया गया है।’’

पणजी। गोवा अपराध शाखा ने पणजी के निकट डोना पाउला में शुक्रवार देर रात एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया और तीन लड़कियों को मुक्त कराया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान दीपेन्द्र सिंह, सरफराज खान, इस्माईल हनाबेरकाबादी और साजिद शेख के रूप में की गई है। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी तीन लड़कियों के साथ डोनापाउला आए, जहां से उन्हें ग्राहकों के पास भेजने की योजना थी। 

इसे भी पढ़ें: पति के साथ रहने की इच्छा जताने के बाद नाबालिग की शादी वैध करार

हालांकि, नाबालिगों को देर रात करीब डेढ़ बजे बचा लिया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उनके खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी लड़कियों को पणजी के निकट मेर्सस में एक सरकारी संरक्षण गृह भेज दिया गया है।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़