एअर इंडिया हर सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कटौती करेगी, तीन शहरों के लिए परिचालन निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025

एअर इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि विमानन कंपनी 21 जून से 15 जुलाई के बीच हर सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कटौती करेगी और तीन विदेशी मार्गों पर सेवाएं निलंबित रहेंगी।

विमानन कंपनी ने एक दिन पहले कहा था कि वह बड़े यात्री विमानों से संचालित उड़ानों में 15 प्रतिशत की अस्थायी कमी करेगी, जिसके बाद यह विस्तृत घोषणा की गयी।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, “यह कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई 2025 तक चलेगी।” दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी।

विमानन कंपनी के अनुसार, दिल्ली-नैरोबी मार्ग पर प्रति सप्ताह चार उड़ानें हैं, जबकि अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) मार्गों पर प्रति सप्ताह तीन उड़ानें हैं। इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 18 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम की जाएगी।

उत्तरी अमेरिका के जिन मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम होगी, उनमें दिल्ली-टोरंटो, दिल्ली-वैंकूवर, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-वाशिंगटन शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, “यह कटौती स्वैच्छिक रूप से उड़ान-पूर्व सुरक्षा जांच बढ़ाने के निर्णय के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अतिरिक्त उड़ान अवधि को समायोजित करने के कारण हुई है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है