एअर इंडिया पायलटों और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2025

 एअर इंडिया ने पायलटों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एअर इंडिया के पायलटों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष की जाएगी और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 60 वर्ष की जाएगी। एअर इंडिया की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया में लगभग 24,000 कर्मचारी हैं, जिनमें लगभग 3,600 पायलट और लगभग 9,500 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं। यह तुरंत पता नहीं चल सका कि केबिन क्रू की सेवानिवृत्ति आयु, जो वर्तमान में एअर इंडिया में 58 वर्ष है, बढ़ाई गई है या नहीं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।