देशभर में अपनी चुनिंदा संपत्तियों को बेचकर 300 करोड़ तक जुटाएगी एयर इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

मुंबई। विनिवेश के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी वाणिज्यिक और आवासीय संपत्ति बेचकर 200 से 300 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को संपत्तियों के लिए बोली मंगाई जिसमे उसके फ्लैट और भूखंड भी शामिल है। एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, एयर इंडिया ने एमएसटीसी के जरिये देशभर में मौजूद अपनी संपत्तियों को बेचने के लिए ई-नीलामी बोलियां आमंत्रित की है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा बोले, मुख्यमंत्री या पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-को बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि इन संपत्तियों की नीलामी से एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) को करीब 200-300 करोड़ रुपये मिलेंगे। बोलियां 8 जुलाई को खुलेंगी और 9 जुलाई को बंद होंगी।’’ उल्लेखनीय है कि सरकार, घाटे में चल रही एयर इंडिया के विनिवेश के लिए अंतिम रूपरेखा तय करने की प्रक्रिया में है।एयर इंडिया समूह की गैर-प्रमुख संपत्तियों को रखने के लिए एक विशेष प्रयोजन तंत्र एआईएएचएल की स्थापना की गई है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल