Delhi में वायु गुणवत्ता हुई खराब, विशेषज्ञों ने प्रतिकूल मौसम और पराली जलाने का दिया हवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2024

राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी, जिसके पीछे प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियां और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने तथा जंगल में आग लगने की घटनाएं प्रमुख कारण हैं।

सीएक्यूएम, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने की रणनीति बनाने और उन्हें लागू करने के लिए केंद्र द्वारा नियुक्त एक वैधानिक निकाय है। रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 183 था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

वहीं सोमवार को एक्यूआई 227 और मंगलवार को 234 रहा था, जो ‘खराब’ श्रेणी में प्रवेश कर गया। समीक्षा बैठक में विशेषज्ञों ने सीएक्यूएम समिति को बताया कि पूर्ण रूप से शुष्क परिस्थितियों के साथ-साथ उच्च तापमान के कारण हवा की दिशा और गति तेजी से बदल रही है, जिससे क्षेत्र में धूल का जमाव जारी है।

न्होंने बताया कि एनसीआर और उसके आसपास के राज्यों में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि और जंगल की आग की घटनाओं ने वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक