मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो एयरटेल लाया है दो किफायती प्लान

By विंध्यवासिनी सिंह | May 23, 2022

आजकल के समय में तमाम टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग तरह के ऑफर ला रही हैं, जिनमें कुछ वॉइस कॉलिंग के लिए प्रॉफिटेबल हैं, तो कुछ वीडियो कॉलिंग, तो कुछ डेटा के हिसाब से। वहीं टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के दो किफायती प्लान के बारे में बात करेंगे जोकि किसी भी ऐसे यूजर के लिए बहुत ही फायदेमंद है, जिनका डेटा का इस्तेमाल ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ें: 35 हजार से भी कम कीमत में ढूंढ रहे हैं लैपटॉप तो एसर के इन मॉडल पर नजर डाल लें

इस प्लान को रिचार्ज करने के बाद यह 6 जीबी डेटा आपका तब तक वैलिड है जब तक आपके फोन का टॉकटाइम प्लान वैलिड है। यानी कि अगर आपने 30 दिनों के लिए अपना फोन रिचार्ज कराया हुआ है, तो आप इस 6 जीबी डेटा प्लान को 30 दिनों के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। वहीं अगर आपका मोबाइल टैरिफ प्लान 3 महीने के लिए है तो आप ही से 3 महीने के दौरान खर्च कर सकते हैं। 

वहीं एयरटेल के 108 डेटा प्लान के साथ आपको एयरटेल के द्वारा और भी कई सारे ऑफर दिए जा रहे हैं, जिसमें 30 दिनों तक का अमेजॉन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन को मुफ्त में देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप फ्री में हेलो ट्यून भी इस्तेमाल कर सकते हैं, तो वहीं फ्री विंक म्यूजिक एयरटेल के द्वारा आपको इसके साथ 1 महीने के लिए दिया जा रहा है। 

वहीं एयरटेल के दूसरे प्लान की बात करें तो एयरटेल कंपनी आपको 118 प्लान भी मुहैया करा रही है, जो 108 से सिर्फ ₹10 ज्यादा है। बता दें कि मात्र ₹10 ज्यादा खर्च करके आप 12GB हाई स्पीड डाटा पैक का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। हालांकि इसके नकारात्मक पहलू पर जाएं तो 6 जीबी डाटा के साथ जो आपको अन्य सुविधाएं यानि कि फ्री ऑफर मिल रहे थे, वह 118 प्लान के साथ नहीं मिलेंगे। 

यानी कि आप सिर्फ 12GB हाई स्पीड डेटा का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं अपने प्रोफेशनल काम के लिए तो आप एयरटेल का 118 प्लान ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आप न हो ऑनलाइन शॉपिंग में कंगाल, इसके लिए जानें ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातें

तो वहीं अगर आप डेटा का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए करते हैं, तो आपके लिए 108 प्लान किफायती रहेगा, क्योंकि इसके साथ आप 30 दिनों तक अमेज़न प्राइम वीडियो, फ्री विंक म्यूजिक जैसे सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इन दोनों प्लान में से कौन से प्लान को चुनते हैं। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल