एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों को एफडी सुविधा देने के लिए इंडसइंड बैंक के साथ गठजोड़ किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

नयी दिल्ली|  एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मियादी जमा (एफडी) सुविधा शुरू करने के लिए इंडसइंड बैंक से हाथ मिलाया है। इसके तहत एफडी पर बैंक 6.5 प्रतिशत का ब्याज देगा। परिपक्वता से पहले एफडी को तोड़ने पर कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से 500 रुपये से 1,90,000 रुपये तक की राशि को जमा कर सकते हैं। उन्हें इसपर सालाना 6.5 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाएगा। सभी मियादी जमाओं पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

बैंक ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एफडी की समय अवधि पूरी होने से पहले उसे तोड़ सकते हैं और इसके लिए उनसे कोई जुर्माना या प्रसंस्करण शुल्क नहीं लिया जाएगा।’’ इंडसइंड बैंक ने कहा कि एफडी सुविधा एक, दो या तीन साल की निश्चित अवधि के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहक एक समय में कई एफडी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर