By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022
नयी दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की स्पेक्ट्रम नीलामी पर सिफारिशों से पहले भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) रणदीप सेखों ने नियामक से 5जी स्पेक्ट्रम का दाम ‘किफायती’ रखने की अपील की है। सेखों ने कहा कि 5जी की व्यापक अपील होगी और यह किसी विशिष्ट या प्रीमियम वर्ग तक सीमित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी की सेवाओं के लिए तैयार हो रहे बाजार में और सस्ते उपकरण उपलब्ध होने लगेंगे। 5जी का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मोबाइल कनेक्टिविटी बहुत तेज हो जाएगी।