ऐश्वर्य प्रताप तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण पदक जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप की पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और मेजबान देश का शीर्ष पर स्थान मजबूत किया। भोपाल के 20 साल के ऐश्वर्य ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 462.5 अंक से पहला स्थान हासिल किया और हंगरी के स्टार राइफल निशानेबाज इस्तवान पेनी (461.6) और डेनमार्क के स्टेफेन ओलसेन (450.9) से आगे रहे। यह भारत का इस टूर्नामेंट में आठवां स्वर्ण पदक है। फाइनल में भारत के अनुभवी संजीव राजपूत और नीरज कुमार ने भी क्वालीफाई किया था लेकिन वे क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में बिहार विधानसभा का मामला राजद ने उठाना चाहा, आसन ने नहीं दी अनुमति

इस्तवान पेनी, ऐक्सी लेप्पा (फिनलैंड), जान लोचबिहलर (स्विट्जरलैंड), जुहो कुर्की (फिनलैंड) और ओलसेन फाइनल में जगह बनाने वाले अन्य निशानेबाज थे। फाइनल 45 शॉट का मुकाबला होता है जिसमें नीलिंग, प्रोन और स्टैडिंग की तीन सीरीज होती है। ऐश्वर्य नीलिंग पोजिशन में 155.0 अंक से आठ पुरूषों के फाइनल में सबसे आगे थे जबकि प्रोन में 310.5 अंक से ओलसेन (311.4) के पीछे और पेनी (309.5) से आगे दूसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी