गहलोत सरकार के प्रदर्शन पर अजय माकन की मुहर, कहा- सभी विधायक खुश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

जयपुर। कांग्रेस महासचिव व पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के प्रदर्शन पर मुहर लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि सभी विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से खुश हैं। माकन ने साथ ही कहा कि पार्टी का जोर अब सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल पर है ताकि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सके। माकन ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं विधायकों से बात कर रहा था तो प्रत्येक विधायक ने मुझे बताया कि उसके निर्वाचन क्षेत्र में किस तरह से अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, अस्पतालों की बात हो ... एक के बाद एक विधायक आकर बता रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने जिला प्रशासनों को कोविड स्थिति की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया

माकन ने कहा कि कुछ मंत्री ऐसे भी हैं जिन्होंने पद छोड़कर संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां ऐसे भी लोग हैं जो सरकारी ओहदों को छोड़कर संगठन के लिए काम करने को आतुर हैं। हमें ऐसे लागों पर गर्व हैं। सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और सबकुछ छोड़कर संगठन के साथ काम करने को तैयार साथियों के साथ मिलकर 2023 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के लिए कोई भूमिका तय किए जो के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘सभी आलाकमान पर ​विश्वास रखते हैं, सबने यही कहा है कि जो आलाकमान तय करेगा, जो भूमिका तय करेगा वह सबको मंजूर होगा।’’ मंत्रिमंडल​ विस्तार व राजनीति नियुक्तियों के सवाल उन्होंने कहा ​कि हम लगातार कार्य मंत्रणा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Houthi प्रवक्ता Yahya Saree का आरोप, Saudi सेना ने Yemen में किए 28 हवाई हमले

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया