'अमेठी से चुनाव लड़ेंगे Rahul Gandhi', प्रियंका गांधी पर बोले Ajay Rai- हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा

By अंकित सिंह | Aug 18, 2023

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। जब अजय राय से पूछा गया कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। 

 

स्मृति ईरानी पर निशाना

अजय राय ने मौजूदा अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, "वह बौखला गई हैं। उन्होंने कहा था कि वह चीनी की कीमत 13 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम कर देंगी। क्या वह ऐसा कर सकती हैं?" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का परचम 2024 में लहरेगा। उन्होंने साथ साथ कहा कि हम हर चुनाव में कांग्रेस का झंडा फहराने का वादा करते हैं। राहुल गांधी 2019 में कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार गए। यह उस साल कांग्रेस का सबसे बड़ा उलटफेर था। कांग्रेस 2024 चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में लगी हुई है। इन सबके बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय राय को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। 

इसे भी पढ़ें: Yogi Government देगी माटी कला को प्रोत्साहन, कुटीर एवं ग्रामीण उद्योगों मिलेगा बढ़ावा

मोदी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। अजय राय बृजलाल खाबरी की जगह लेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राजनीतिक हिसाब से काफी महत्वपूर्ण राज्य है। खुद प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के महासचिव हैं। ऐसे में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। अजय राय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। विरोधी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। इसके साथ ही वह जमीन पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह 2014 और 2019 के आम चुनावों में वाराणसी संसद सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार थे, और नरेंद्र मोदी से हार गए थे। 2019 में अजय राय को 152,548 वोट मिले थे। वहीं 2014 में 75,614 वोट ही उन्हें मिल पाई थी। 

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।