प्रयागराज के मदरसे में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसे जाने पर बवाल, तीन के खिलाफ एआईआर

Madrasa Prayagraj
Source: X
स्वदेश कुमार । Aug 18 2023 1:06PM

स्वतंत्रता दिवस पर एक मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसा गया। यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर देख आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू की तो पुलिस पहुंची।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर एक मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसा गया। यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर देख आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू की तो पुलिस पहुंची। व्यापारी नेताओं की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने जांच शुरू की है। होलागढ़ पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

इसे भी पढ़ें: SDM Jyoti Maurya ने अपने ऊपर बने मीम्स को लेकर Delhi High Court का रुख किया, पति ने लगाया था शादी में धोखा करने का आरोप

दरअसल, यहां के दहियावां बाजार के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की रात्रि को इंटरनेट मीडिया पर आई तस्वीर देखी तो भड़क उठे। इन तस्वीरों में कुछ लोगों के सामने मेज पर खानपान का इंतजाम था। मेज पर तिरंगा बिछा था। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से नाराज लोग बाजार में इकट्ठा होकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। इस बात की जानकारी मिलने पर होलागढ़ समेत कई थानों की पुलिस मदरसा स्थल पहुंच गई। स्थानीय लोगों और व्यापारी नेताओं ने पुलिस से कहा कि तस्वीरों में दिख रहे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस पर पुलिस और व्यापारियों के बीच कहासुनी भी हो गई।

दहियावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन सेठ समेत कई कारोबारियों की ओर से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया। उसके आधार पर होलागढ़ थाने में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम 2003 की धारा में कुलदीप केसरवानी, तौआब अंसारी, नन्हे कुरैशी, संजय केसरवानी और अज्ञात पर केस लिखा गया। पता चला कि आरोपित भी दुकानदार हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़