अजिंक्य रहाणे इंग्लिश काउंटी क्रिकेट मैच में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

न्यूपोर्ट। भारत के टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंग्लिश काउंटी में यादगार पदार्पण करते हुए बुधवार को यहां हैंपशर की ओर से नाटिंघमशर के खिलाफ डिविजन एक मैच में शतक जड़ा। काउंटी क्रिकेट में पदार्पण करते हुए शतक जड़ने वाले रहाणे तीसरे भारतीय हैं। इससे पहले पीयूष चावला ससेक्स की ओर से वोरसेस्टरशर के खिलाफ और मुरली विजय एसेक्स की ओर से नाटिंघमशर के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व कप में चौथे नम्‍बर के लिये अजिंक्‍य रहाणे सबसे सही खिलाड़ी होते: चेतन चौहान

रहाणे पारी के पांचवें ओवर में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 70वें ओवर में चाय के विश्राम से पहले आफ स्पिनर मैथ्यू कार्टर की गेंद पर आउट हुए। रहाणे ने कार्टर की गेंद पर कवर ड्राइव से दो रन के साथ शतक पूरा किया। यह उनका 30वां प्रथम श्रेणी शतक है। रहाणे के अलावा चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन क्रमश: यार्कशर और नाटिंघमशर की ओर से चैंपियनशिप के डिविजन एक में खेल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह