Ajit Doval को पुणे में अमित शाह ने लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

पुणे, एक अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुणे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। तिलक स्मारक ट्रस्ट के अनुसार, डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डोभाल (81) ने अपने करियर के दौरान मिजोरम, सिक्किम, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला।

ट्रस्ट ने कहा कि 1983 में शुरू किया गया लोकमान्य तिलक पुरस्कार पहली बार समाजवादी नेता एस.एम. जोशी को प्रदान किया गया था। स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर हर साल एक अगस्त को यह पुरस्कार उन हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और दिग्गज राजनीतिक नेता शरद पवार सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त, शाह ने अपनी पुणे यात्रा के दौरान महान मराठी कवि एवं समाज सुधारक लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के साथ सरसबाग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शाह के साथ शामिल हुए, जहां कई स्थानीय नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी साठे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। एक अगस्त 1920 को जन्मे अण्णाभाऊ साठे समाज सुधारक, लोक कवि और दलित साहित्य के रचयिता थे।

प्रमुख खबरें

Kulgam Attack: Farooq Abdullah ने उठाया गंभीर सवाल, राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं हत्याएं?

Bangladeshi Infiltrators को कतई नहीं बख्शते Himanta Biswa Sarma, दनादन एक्शन से घुसपैठियों के बीच मचा हड़कंप

भारत खुशकिस्मत, परखी हुई Leadership मिली: CM Naidu ने Bogapuram में PM Modi की जमकर तारीफ की

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?