Kulgam Attack: Farooq Abdullah ने उठाया गंभीर सवाल, राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं हत्याएं?

By अंकित सिंह | Aug 01, 2026

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कुलगाम आतंकी हमले की जांच की मांग की, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब भी उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाती है, तो ऐसी घटनाएं क्यों होती हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले में पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे इसका अफ़सोस है। हमें यह भी नहीं पता कि उन्हें किसने मारा और कैसे मारा। इसकी जांच होनी चाहिए, एक निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि हत्यारे कौन हैं।

इस बीच, चौधरी ने कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो राज्य का दर्जा बहाल नहीं होने देना चाहते और इसीलिए ऐसी हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान इन हत्याओं में शामिल है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जम्मू-कश्मीर में हो रही हत्याओं की पूरी जांच की ज़रूरत है। अब्दुल्ला के बयानों की कड़ी आलोचना करते हुए विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने सवाल उठाया कि क्या NC अध्यक्ष आतंकवादियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Oberoi Hotel से शुरू हुई मोहब्बत, Supreme Court में खत्म हुआ रिश्ता; Omar Abdullah और Payal की Love Story का अंत

शर्मा ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने का मामला संसद तय करेगी और इसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी आतंकवादियों को सज़ा दी जाती है, तो फ़ारूक़ अब्दुल्ला जैसे लोग दावा करते हैं कि वे बेगुनाह हैं। शुक्रवार शाम को आतंकवादियों ने कुलगाम ज़िले के केलम इलाके में एक ईंट भट्ठे पर गोलीबारी की और छत्तीसगढ़ से आए प्रवासी मज़दूरों को निशाना बनाया। इस हमले में 20-25 साल की उम्र के दो मज़दूर, दीपक रात्रे और भूपिंदर, गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका बाद में निधन भी हो गया।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health