अजित पवार एवं प्रफुल्ल पटेल अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2023

महाराष्ट्र में विभागों के बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के लिए बुधवार शाम यहां पहुंचे। राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन में दरार की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि विभागों के आवंटन के मुद्दे को सुलझा लिया गया है तथा एक-दो दिन में राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार हो जायेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या राकांपा केंद्र सरकार में शामिल होगी, पटेल ने कहा, ‘‘हमने किसी केंद्रीय मंत्रालय की कोई मांग नहीं रखी है।’’

पटेल और अजित पवार के अलावा राकांपा के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रीफ भी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। हालांकि, पटेल ने कहा कि मुश्रीफ कुछ निजी काम से यहां आए हैं और वह भाजपा नेताओं के साथ बैठक में अजित पवार और उनके साथ शामिल नहीं होंगे। पटेल ने कहा कि अजित पवार और वह 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे जब भाजपा द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की बैठक बुलाई गई है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, 2498 लोग लापता

Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्स

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी

Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक