Maharashtra Election में वोटिंग के दौरान Supriya Sule के ऑडियो क्लिप को लेकर बोले अजित पवार, कहा ये आवाज मेरी बहन की

By रितिका कमठान | Nov 20, 2024

महाराष्ट्र में मतदान के दिन एक बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने एनसीपी (सपा) नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर बड़ा आरोप लगा दिया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने आरोप लगाया है कि सुप्रिया सुले चुनावों के लिए धन जुटाने हेतु बिटकॉइन घोटाले की आय का उपयोग कर रही है। ये एक पूर्ण राजनीतिक लड़ाई में बदल चुका है।

इन विवादों को और हवा देते हुए सुप्रिया सुले के चचेरे भाई और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दिन में दावा किया है कि उन्होंने रवींद्र पाटिल द्वारा सबूत के तौर पर पेश किए गए कथित ऑडियो क्लिप में सुले की आवाज पहचान ली है। उन्होंने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया। 

मीडिया से बात करते हुए अजित पवार ने बताया कि मैं आवाजों को पहचान सकता हूं। इस ऑडियो क्लिप की टोन से आवाज पता चलती है। उनमें से एक मेरी बहन की है और दूसरी वो है जिसके साथ मैं कापी काम कर चुका हूं। इस मामले की जांच होगी और सच्चाई सामने आएगी।

सुप्रिया सुले ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि वो अजित पवार है और वो कुछ भी कर सकते है। 'राम कृष्ण हरि।' "इस बीच, सुले और उनके परिवार ने आरोपों के बीच आत्मविश्वास दिखाते हुए बारामती में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच