अजित पवार ने पार्षदों से कहा, राजनीतिक छींटाकशी से बचें, विकास पर ध्यान दें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में राकांपा पार्षदों द्वारा शुरू किये गए कई निकाय कार्यों का रविवार को उद्घाटन किया। इसके साथ ही पवार ने पार्षदों से कहा कि उन्हें राजनीतिक छींटाकशी करने की बजाय विकास और लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गुजरे जमाने के कद्दावर नेता यशवंत राव चव्हाण का उदाहरण देते हुए पवार ने कहा कि राजनीतिक दलों के आरोप प्रत्यारोप में जनता रुचिनहीं लेती। उन्होंने कहा, “चव्हाण ने हमें सिखाया कि महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हुए लोगों को कैसे जनता के लिए काम करना चाहिए। पार्टियां जब आरोप-प्रत्यारोप में उलझ जाती हैं तो जनता के मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। हमें यह सब बंद कर विकास के लिए काम करना चाहिए।” 

 

अवैध रूप से फोन टैप करने के मामले के संबंध में पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान दर्ज करने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि सभी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा कि दूसरे दल के नेताओं को निशाना बनाकर उनके विरुद्ध जांच एजेंसियों का बेलगाम इस्तेमाल पहले नहीं किया जाता था।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देश भर की बड़ी खबरें

Fashion Mistakes: महिलाएं गलत Neckline और Skin Tone के विपरीत Color से बचें, बिगड़ सकता है Look

IND vs NZ 5th T20: पांचवें मैच की Playing XI में बदलाव संभव, Sanju Samson होंगे बाहर

31 October History: पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi की हत्या और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं