फडणवीस का दावा, महाराष्ट्र में 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोवा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी फडणवीस ने महाराष्ट्र लौटने पर यहां राज्य के विधान भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में अब सत्ता परिवर्तन तय है। भाजपा यहां 2024 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
इसे भी पढ़ें: गोवा में सिंह गर्जना करने गई पार्टी को मिले नोटा से भी कम वोट, बीजेपी की जीत के बाद बोले फडणवीस, असली लड़ाई मुंबई में है
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोवा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी फडणवीस ने महाराष्ट्र लौटने पर यहां राज्य के विधान भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में अब सत्ता परिवर्तन तय है। भाजपा यहां 2024 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।’’ कभी भाजपा के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक रही शिवसेना ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का गठन किया था।
इसे भी पढ़ें: प्रमोद सावंत नहीं होगें गोवा के मुख्यमंत्री? भाजपा करेगी नये चेहरे पर मंथन, फडणवीस ने कहा- सरकार बनाने की जल्दी नहीं
फडणवीस ने कहा, ‘‘ चार राज्यों के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी ही देश के इकलौते नेता हैं। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ने पिछले 37 साल में कभी किसी पार्टी को लगातार सत्ता में आने का मौका नहीं दिया, लेकिन इस बार मोदी के जादू ने सत्ता विरोधी लहर, को सत्ता समर्थक लहर में बदल दिया।’’ उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम बीएमसी को भ्रष्टाचार के चंगुल से बचाना चाहते हैं। अभी बीएमसी में शिवसेना का शासन है।
अन्य न्यूज़













