Ajit Pawar करने वाले थे NCP के नए ऑफिस का उद्घाटन, गुम हो गई चाबी, जानें किस पर जताया गया शक?

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2023

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच मची कलह के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शहर में पार्टी के नए ऑफिस का उद्धाटन कर दिया। पवार अपने कार्यलय से निकलकर मुंबई में मंत्रालय के पास एक नए एनसीपी पार्टी ऑफस का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। लेकिन इस बीच एक दिलचस्प घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद, अजीत पवार राज्य सचिवालय के पास एक नए एनसीपी कार्यालय का उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन चाबियां गायब हो जाने के कारण अजित पवार के गुट ने दरवाजे को धक्का मार के खोल दिया।

इसे भी पढ़ें: रालोद के भाजपा से हाथ मिलाने का दावा गलत, विपक्षी दलों की अगली बैठक में भाग लूंगा: जयंत चौधरी

अपने चाचा के खिलाफ बगावत कर 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने वाले अजित पवार ने महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल को बर्खास्त कर दिया और सुनील तटकरे को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। अजित पवार को राकांपा के विधायक दल का नेता भी नामित किया गया।

प्रमुख खबरें

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में Mediation बेनतीजा, 18 August को फिर होगी अहम चर्चा

Jemimah Rodrigues की चोट ने बढ़ाई India की चिंता, Asia Cup में खेलना संदिग्ध!

Murshidabad के सांसदों ने West Bengal CM से मुलाकात की, Loudspeaker हटाने पर जताई चिंता