दो गुटों में बंटी NCP! पवार बोले- BJP के साथ सरकार बनाने का फैसला अजीत पवार का है

By अनुराग गुप्ता | Nov 23, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह जो कुछ हुआ उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। क्योंकि यह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर है। आपको बता दें कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की वापसी हुई है। 

इस घटनाक्रम के बाद शरद पवार का बयान सामने आया है। शरद पवार ने सीधे तौर पर इस बात से इनकार कर दिया कि उन्हें भाजपा-एनसीपी के गठबंधन को कोई जानकारी थी। पवार ने कहा कि इस फैसले पर एनसीपी का समर्थन नहीं है। ये मेरा फैसला नहीं है। मेरी जानकारी के बगैर ये शपथग्रह हुआ है।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी CM बने अजीत पवार, बोले- किसानों की समस्याओं से जूझ रहा था महाराष्ट्र

शरद पवार ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह फैसला अजीत पवार का निजी फैसला है। एनसीपी का इससे कोई लेना देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट