अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, नूपुर शर्मा का सिर काटने वाले को मकान देने की कही थी बात

By निधि अविनाश | Jul 06, 2022

अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को राजस्थान पुलिस ने मंगलवार रात निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी।बता दें कि सलमान चिश्ती ने अपनी एक वीडियो में नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को अपना घर देने की बात की थी। एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि बीजेपी नेता ने ख्वाजा साहब और मोहम्मद साहब की शान के साथ विश्वासघात किया है, ऐसे में वह अपना घर और अपनी जमीन उसी को दे देंगे, जो उसका सिर काट कर उसके पास लाएगा। उन्होंने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि देश भर में मुसलमानों को सताया और मारा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार