By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026
अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए आने वाले जायरीनों के मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में एक गिरोह के पांच सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी के 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय लोगों तथा होटल संचालकों से मिली जानकारी के आधार पर जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में आने वाले जायरीनों को निशाना बनाने और उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद आमिर (20), मोहम्मद गयासुद्दीन (20), फरदीन खान (21), शेख फरहान आलम (23) और मोहम्मद शाहिद (21) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दरगाह थाने में मामला दर्ज किया गया है। पांचों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे पहले भी चोरी, लूट, संगठित अपराध सहित कई मामलों में शामिल रहे हैं।