अल्पसंख्यकों के हित में नहीं है, UCC पर अकाली दल ने कहा- केंद्र सरकार को इसे लागू करने के विचार को स्थगित कर देना चाहिए

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का जिक्र करने  के एक दिन बाद अब इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पहले तो आम आदमी पार्टी की तरफ से इसके समर्थन की बात कही गई। अब मोदी सरकार की पुरानी सहयोगी और किसान आंदोलन के बाद एनडीए से अलग हुई अकाली दल ने इसका विरोध किया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिअद का दृढ़ मत है कि यूसीसी का कार्यान्वयन देश में अल्पसंख्यकों के हित में नहीं है और केंद्र सरकार को इसे लागू करने के विचार को स्थगित कर देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Uniform Civil Code पर मोदी सरकार को मिला AAP का समर्थन, अनुच्छेद 44 का किया जिक्र

आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि सिद्धांत रूप में हम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हैं क्योंकि अनुच्छेद 44 भी कहता है कि देश में यूसीसी होना चाहिए। हालाँकि, इसे सभी के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाना चाहिए। हमारा मानना ​​है कि सभी धर्मों, राजनीतिक दलों और संगठनों के साथ व्यापक परामर्श किया जाना चाहिए और आम सहमति बनाई जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा