आकांक्षा पुरी ने पारस छाबड़ा के नाम का टैटू हटवाया, नये प्यार का थामा हाथ, देखें तस्वारें

By रेनू तिवारी | Feb 29, 2020

कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 ने घर के कई सदस्यों के जिंदगी के राज खोले हैं। इस बार का ये सीजन कई मायनो में एतिहासिक था। जहां रश्मि देसाई का घर बसने से पहले ही ब्रेकअप हो गया वहीं पारस छाबड़ा को भी उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने अपनी जिंदगी से उखाड़ फैंका है। पारस छाबड़ा ने जब बिग बॉस के घर में एंट्री मारी थी तब से ही वह घर की लड़कियों के साथ फर्ट कर रहे थे। पारस छाबड़ा ने पहले शहनाज गिल के साथ प्यार वाला एंगल चलाया और उसके बाद माहिरा शर्मा के साथ दोस्ती का एंगल चलाया। पारस छाबड़ा की घर की लड़कियों के साथ बढ़ती दोस्ती इनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को रास नहीं आ रही थी। लगातार आकांक्षा पुरी से मीडिया इस बारे में सवाल कर रही थी लेकिन आकांक्षा पुरी मीडिया से बस ये कह रहीं थी कि पारस ये सब गेम के लिए कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: करण जौहर ने लॉन्च करने से किया इंकार अब सलमान खान की इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे आसिम रियाज

बिग बॉस में जब पारस और माहिरा का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर कुछ और बनने लगा तो सलमान खान से माहिरा के सामने पारस को अपने सारे सच बताने के लिए कहा। इस दौरान आकांक्षा पुरी के साथ अपने रिश्तों को लेकर पारस ने कहा कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहते। पारस ने कहा कि मैंने आकांक्षा पुरी के साथ ब्रेकअप नहीं किया था। लेकिन मैं उसके साथ दबाव में रिश्ते में बंधा हुआ हूं। पारस ने यहां तक शो में यह भी कह दिया था कि मैंने आकांक्षा के नाम का टैटू उनके जबरदस्ती कहने पर करवाया था। 

इसे भी पढ़ें: आसिम और सुहाना के SOTY 3 की जानें क्या है सच्चाई, खुद करण ने दिया जवाब!

आकांक्षा को पारस की यह बात बिलकुल पसंद नहीं आ रही थी। सलमान खान ने जब पारस की क्लास लगाई तो उन्होंने नेशनल टीवी पर अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था और कहा था कि वह बाहर जाकर अपने रिश्ते को बात करके खत्म कर देंगे। घर से बाहर आने के बाद पारस ने आकांक्षा से ब्रेकअप कर लिया और अब आकांक्षा पुरी भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गयी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने पारस के नाम का टैटू रिमूव करवा कर नया टैटू बनवा लिया है। उन्होंने अपने नये टैटू की तस्वीर शेयर की है।

 

यहां देखें तस्वीरें

 

आकांक्षा पुरी ने पारस के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान सबके सामने कह दिया है और उन्होंने कहा है कि उन्हें नया प्यार अपने काम के रूप में मिल गया है। अब वह अपना सारा ध्यान अपने करियर पर लगाएंगी। अब वह अपने करियर से प्यार करेंगी न कि किसी इंसान से। 

 

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा