Delhi Airport पर टला बड़ा हादसा, Akasa Air की Flight उड़ान से पहले SpiceJet विमान से टकराई

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2026

दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की एक फ़्लाइट को गुरुवार को वापस बे (bay) पर लौटना पड़ा, और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, अकासा का विमान उस समय स्थिर खड़ा था, जब किसी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है, और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुँचाने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम कर रही हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का B737-700 विमान एक ग्राउंड घटना का शिकार हो गया, जिसके कारण उसके दाहिने विंगलेट और किसी दूसरी एयरलाइन के एक अन्य विमान के बाएँ हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइज़र को नुकसान पहुँचा।

इसे भी पढ़ें: Delhi Weather Update | सुबह की ठंडक के बाद दोपहर में झुलसाएगी गर्मी, 'खराब' श्रेणी में पहुँचा प्रदूषण का स्तर

एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे उड़ान की जानकारी और बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट akasaair.com पर जाएं या Akasa Air के Android और iOS ऐप का इस्तेमाल करें। अकासा एयर ने स्पष्ट किया कि परिचालन मौजूदा स्थिति और चल रहे सुरक्षा आकलन के आधार पर किया जा रहा है, और समय-सारिणी में बदलाव हो सकता है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।