अखिल प्रांत प्रचारक बैठक 7 जुलाई से होगी प्रारंभ, आगामी कार्यों की होगी योजना

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 07, 2022

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल प्रांत प्रचारक बैठक कल 7 जुलाई से प्रारंभ होकर 8 एंव 9 जुलाई 2022 सांय तक चलेगी। प्रतिवर्ष होने वाली यह बैठक एस वर्ष झुन्झुनू के खेमी शक्ति परिसर में आयोजित हो रही है।यह बैठक संगठन संबंधित विषयों पर केंद्रित होने के कारण इसमें प्रांत प्रचारक अपने-अपने कार्य क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति की जानकारियां एवं अनुभव सांझा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख भागवत RSS की सप्ताह भर चलने वाली बैठक से पहले राजस्थान पहुंचे

इस बैठक में देश भर के सभी 45 प्रांतों के प्रान्त प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक आए हैं ।संघ के पूज्य सरसंघचालक डॉक्टर मोहन जी भागवत, माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय जी होसबाले सहित पाँचो सहसरकार्यवाह डॉक्टर कृष्णगोपाल, डॉक्टर मनमोहन वेद्द, श्री सी आर मुकुंद, श्री अरुण कुमार तथा श्री रमदत्त एवं सभी छ: कार्यविभागो के प्रमुख व अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्यों के सहित विविध संगठनों के अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्रियों में वनवासी कल्याण आश्रम से श्री अतुल जोग,भारतीय मज़दूर संघ से सुरेंद्रन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आशीष, भारतीय किसान संघ से दिनेश कुलकर्णी, गोबिंद मोहंती, विश्व हिंदू परिषद के मिलिंद परांडे एवं भाजपा से बीएल संतोष भी बेठक के लिए झुनझुनू आए हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।