अखिलेश व करीबी सहयोगियों ने फर्जी कंपनियां बनाईं: वकील का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2021

लखनऊ| उच्चतम न्यायालय के एक अधिवक्ता ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनके करीबी रिश्तेदार तथा अन्य करीबियों पर फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया है।

अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सोमवार को यहां प्रेस वार्ता में दावा किया कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में 16 फर्जी कंपनियों के सहारे करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियों की खरीद फरोख्त करने और देश विदेश से करोड़ों रुपये खाते में लेन-देन का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को एक साल पहले इसका पूरा विवरण सौंपा जा चुका है लेकिन इसके बावजूद अभी तक कार्रवाई लंबित है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने चतुर्वेदी के इन आरोपों को भाजपा प्रायोजित करार देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल को पूरी तरह एहसास हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसे शिकस्त मिलेगी इसलिए वह सपा अध्यक्ष और उनके करीबी लोगों को बदनाम करने में जुट गई है।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक