विवाह समारोह में एक साथ दिखे अखिलेश और शिवपाल, एक साथ बैठे फिर भी नहीं की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

लखनऊ। आपसी तल्खी के ताजा दौर के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में आयोजित एक विवाह समारोह में एक साथ नजर आए। अखिलेश यादव ने मंगलवार को उनके साथ अपनी एक फोटो भी ट्वीट की। सपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद पार्टी विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच दूरियां एक बार फिर जगजाहिर हो गई हैं। हालांकि इसी बीच सपा अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव की भतीजी के विवाह समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक ऐसी तस्वीर भी शामिल है जिसमें वह अपने चाचा के बगल में बैठे हैं। 

इसे भी पढ़ें: स्वाभिमान से समझौता किया लेकिन बदले में दर्द मिला: अखिलेश पर शिवपाल का निशाना 

गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने प्रसपा का अध्यक्ष होने के बावजूद प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव जसवंत नगर सीट से सपा के ही टिकट पर जीता था। लेकिन बाद में चाचा-भतीजे के बीच तल्ख़ियां इतनी बढ़ गई थीं कि शिवपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलेंलगाई जाने लगी थीं। इस बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया। उनका कहना है कि सही वक्त आने पर सारी बात बता दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

IMF चीफ Kristalina Georgieva बोलीं, AI और Data Centres में भारी निवेश बढ़ाएगा महंगाई

संवैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि अब उनके परिवार का अहंकार बोल रहा है, राहुल गांधी पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

रेजीनगर में BJP की जीत तय बताकर हुमायूं कबीर ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत

Global South सहयोग की मुख्य नींव है कौशल विकास, Ghana में ITEC कार्यक्रम में बोले Jaishankar