पेगासस मामले में अखिलेश ने की जेपीसी की मांग, पूछा- भाजपा को क्यों पड़ी जासूसी की जरूरत?

By अंकित सिंह | Jul 26, 2021

पेगासस जासूसी मामला भारत में तूल पकड़ता जा रहा है। सड़क से लेकर संसद तक विपक्ष सरकार का विरोध कर रहा है। विपक्ष लगातार इसमें जांच की मांग कर रहा है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी भी केंद्र सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेगासस मामले की जेपीसी की मांग कर दी है। इसके साथ ही साथ उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जासूसी के सख़्त ख़िलाफ़ है। यह जानना ज़रूरी है कि भाजपा को लोगों का भारी समर्थन हासिल है, उसके बाद भी जासूसी कराने की भाजपा को क्यों ज़रूरत पड़ी। हम इस जासूसी के लिए जेपीसी(ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) की मांग करते हैं।

प्रमुख खबरें

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर

Gurugram में महिला Biker को टक्कर मारने वाला चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस

धर्म की आजादी खत्म करके UCC लागू नहीं हो सकता, Bhopal रैली में बोले Owaisi

तो अब शुभेंदु करेंगे गरबा मर्यादा की भी रक्षा?