अखिलेश यादव की मांग, शिक्षा परिषदों और राज्य बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द किया जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीएसई की ही तरह अन्य शिक्षा परिषदों तथा राज्य बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग की है। अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया, परीक्षार्थियों-अभिभावकों के दबाव के आगे असंवेदनशील भाजपा सरकार को आख़िरकार झुकना ही पड़ा और सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द किये जाने का फ़ैसला उन्हें लेना ही पड़ा। उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, अब इसी आधार पर अन्य बोर्ड एवं राज्य बोर्ड की परीक्षाएँ भी रद्द की जानी चाहिए। अखिलेश शुरू से ही यह मांग कर रहे हैं कि जब तक सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 का टीका नहीं लग जाता तब तक कोई परीक्षा आयोजित न कराई जाए।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश