उत्तर प्रदेश में अखिलेश को मिला मुसलमानों का साथ, सपा गठबंधन के 36 मुस्लिम उम्मीदवार जीते

By अंकित सिंह | Mar 11, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी का भी प्रदर्शन 2017 के मुकाबले बेहतर हुआ है। समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर यह रही कि उसे मुसलमानों का एक तरफा साथ उत्तर प्रदेश में मिला है। सपा गठबंधन की ओर से 63 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे गए थे जबकि बसपा की ओर से 86 मुस्लिम प्रत्याशी थे। कांग्रेस ने 60 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। हालांकि सबसे ज्यादा 36 मुस्लिम प्रत्याशी सपा गठबंधन के जीतने में कामयाब रहे हैं। पहले के दो चरणों में ज्यादातर मुस्लिम प्रत्याशियों को जीत मिली है।

इन्हें मिली जीत

कैराना- नाहिद हसन 

संभल- इकबाल महमूद 

स्वार- अब्दुल्लाह आजम 

रामपुर- आजम खान 

अमरोहा- महबूब अली

सिवालखास- गुलाम मोहम्मद 

किठौर- शाहिद मंजूर

मेरठ- रफीक अंसारी 

थानाभवन- अशरफ अली

मेरठ- रफीक अंसारी

कुंदरकी- जियार्रहमान

चमरौवा- नसीर अहमद

बहेड़ी-अताउर रहमान

भदोही-जाहिद

भोजीपुरा- शाजिल इस्लाम

बेहट- उमर अली खान

बिलारी -फहीम इरफान

प्रमुख खबरें

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी पहली CNG SUV Bayon, साथ आएगी Toyota Glanza Facelift

Neeru Dhanda ने Asian Games में महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Pitru Paksha में तर्पण न कर पाने पर अपनाएं जल और काले तिल के ये 5 सरल उपाय

Shakira First Global Concert | पॉप क्वीन शकीरा का ग्लोबल धमाका: भारत में बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे मैड्रिड कॉन्सर्ट, नोट कर लें डेट और टाइम!