By अनुराग गुप्ता | Dec 08, 2021
नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने बुधवार को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए 12 राज्यसभा सदस्यों के निलंबन को लेकर संसद परिषद में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत विपक्ष के अन्य नेता उपस्थित रहे।
रद्द हो सांसदों का निलंबन
राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल लगातार सरकार से इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पार्टी संसदीय दल की बैठक में कहा कि यह निलंबन अभूतपूर्व और अस्वीकार्य है। हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।