यूपी के चुनावी फिजा में अखिलेश ने लॉन्च किया समाजवादी परफ्यूम, चुनावी माहौल में बिखेरेगी खुशबू

By संजय सक्सेना | Nov 09, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दल मैदान में उतर चुके हैं। सभी सियासी दल जनता को लुभाने और मीडिया की सुर्खियों के लिए तरह तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं। वहीं आज समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव  ने मंगलवार को ‘समाजवादी इत्र’ नाम से एक परफ्यूम लॉन्च कर मीडिया की सुर्खियां बंटोरी। एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म होगी।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश राज के दौरान आतंकवादियों के मुकदमे लिए गए वापस, हमने नहीं की कोई भी रियायत: योगी आदित्यनाथ

असल में ये परफ्यूम कन्नौज में तैयार की गई है और एसपी अध्यक्ष को कन्नौज से काफी लगाव है। वह कन्नौज से पहली बार सांसद चुने गए थे और उन्होंने अपनी संसदीय पारी की तैयारी वहां से ही शुरू की थी। यही नहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव भी वहां से सांसद रह चुकी हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें वहां से हार का सामना करना पड़ा था। कन्नौज को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा