न ऑक्सीजन मिला, ना ही एंबुलेंस आई...हाथरस घटना को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, प्रियंका भी बरसीं

By अंकित सिंह | Jul 03, 2024

समाजवादी पार्टी और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सत्संग भगदड़ की घटना के लिए बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया। सपा नेता ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है जब लापरवाही देखने को मिली हो। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को पता है कि जब कभी इस तरह के कार्यक्रम होते है, बड़ी संख्या में लोग आते है। सरकार के पास जानकारी थी उसके बावजूद जरूरी इंतजाम नहीं किए गये। लापरवाही की वजह से जो जानें गयी है उसकी जिम्मेदार सरकार है। जानें बच सकती थी लेकिन सरकार एम्बूलेंस और गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर पायी। जो घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिला। न दवाएं मिली न ऑक्सीजन मिली। लोगों को बचाने का कोई इंतजाम नहीं था। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि अगर अनुमति 50 हज़ार लोगों की थी तो प्रशासन क्या सो रहा था? क्यों जाने दिया लोगों को, बैरिकेडिंग कहा थी? रोकने के इंतजाम कहां थे? सरकार की वजह से जाने गई है, सरकार की वजह से ऑक्सीजन नहीं मिला, एंबुलेंस नहीं आई। सपा नेता ने आगे कहा कि यह जो हादसा हुआ है बहुत दर्दनाक है। यह पूरी सरकार, प्रशासन की लापरवाही है, सरकार को जो इंतजाम करना चाहिए था वह नहीं किया। इस लापरवाही की वजह से जो जानें गई हैं उसकी जिम्मेदार सरकार है, बहुत से लोगों की जान बच सकती थी।

इसे भी पढ़ें: Hathras Stampede में साकार हरि घिरे, जानें उनकी पूरी कहानी, कैसे पत्नी संग करते थे सत्संग

वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि अनुमति से तीन गुना ज्यादा भीड़, मौके पर प्रशासन नहीं, भीड़ मैनेजमेंट का इंतजाम नहीं, भीषण गर्मी से ​बचने का कोई उपाय नहीं, कोई मेडिकल टीम नहीं, घटना के बाद एंबुलेंस नहीं, मदद के लिए फोर्स नहीं, अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाएं नहीं... लापरवाहियों की इतनी लंबी लिस्ट लेकिन किसी की कोई जवाबदेही नहीं। हाथरस में जो दुखद घटना घटी, उसका जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि कभी पुल गिरने से, कभी ट्रेन एक्सीडेंट से, कभी भगदड़ से सैकड़ों मौतें होती हैं। लीपापोती करने की बजाए सरकार का दायित्व होता है कि कार्रवाई करे और ऐसे हादसों को रोकने की योजना तैयार करे। मगर जवाबदेही तय होती नहीं है और ऐसे हादसे होते रहते हैं। यह बहुत दुखद स्थिति है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार