मुलायम सिंह यादव से मिले अखिलेश, क्या शिवपाल यादव को लेकर हुई कोई बात?

By अंकित सिंह | Apr 02, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच तल्खी दिखाई दे रही है। इन सब के बीच आज अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान आशु मलिक भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच शिवपाल यादव को लेकर चर्चा जरूर हुई होगी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। मुलायम सिंह यादव के हस्तक्षेप के बाद विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और शिवपाल यादव एक साथ आए थे। दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनावी नतीजों के बाद एक बार फिर से दोनों के रास्ते अलग-अलग दिखाई पड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पहले पिता...फिर चाचा...अखिलेश यादव आखिर अपने बड़ों के अनुभव का सम्मान क्यों नहीं करते?

गौरतलब है कि 2017 के बाद से अलग-अलग रहने के बाद, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने हाल ही में संपन्न राज्य विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आपसी रिश्ते सुधारने का फैसला किया था। आपसी मनमुटाव के कारण शिवपाल यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी बनायी थी। इस बार शिवपाल सपा के चुनाव चिह्न पर अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से छठी बार जीते हैं। खबरों से पता चलता है कि 26 मार्च को नवनिर्वाचित सपा विधायकों की बैठक में शिवपाल यादव को आमंत्रित नहीं किए जाने के बाद से उनके और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। शिवपाल यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख हैं, लेकिन उन्होंने सपा के साइकिल चिह्न पर हाल ही में संपन्न विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह सोमवार को अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुए थे और एक विधायक के रूप में शपथ लेने में देरी की थी।

प्रमुख खबरें

अंत्योदय: विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold