भाजपा का दामन थामेंगे शिवपाल! ट्विटर पर मोदी और योगी को किया फॉलो, अयोध्या भी जाएंगे

Shivpal yadav
अंकित सिंह । Apr 2 2022 4:26PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भले ही शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक साथ खड़े दिखाई दे रहे थे। लेकिन नतीजों के बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही है। चाचा और भतीजे के बीच पिछले 6 सालों से वर्चस्व की लड़ाई लगातार जारी है। शिवपाल यादव ने 2017 में समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया था।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से चाचा भतीजे में तनातनी दिखाई दे रही है। चाचा शिवपाल यादव और भतीजा अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। कुल मिलाकर कहें तो मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर से दूरियां बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से शिवपाल यादव की भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें हैं। दूसरी ओर अखिलेश से उनकी दूरी लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। लखनऊ में विशेषज्ञों का दावा है कि शिवपाल आने वाले दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इन सबके बीच शिवपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। जाहिर सी बात है कि इसको लेकर अब चर्चाओं का दौर और भी ज्यादा हो गया है। इतना ही नहीं, नवरात्रि के दौरान शिवपाल यादव अयोध्या जाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नेपाल के प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यालय का दौरा किया, जेपी नड्डा से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भले ही शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक साथ खड़े दिखाई दे रहे थे। लेकिन नतीजों के बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही है। चाचा और भतीजे के बीच पिछले 6 सालों से वर्चस्व की लड़ाई लगातार जारी है। शिवपाल यादव ने 2017 में समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया था। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का भी गठन किया। हालांकि मुलायम सिंह के हस्तक्षेप के बाद 2022 के चुनाव से पहले शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक साथ दिखे। आखरी के कुछ चरणों में शिवपाल यादव लगातार समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करने उतरे। लेकिन चुनावी हार के बाद तकरार शुरू हो गए। समाजवादी पार्टी की ही टिकट पर शिवपाल यादव अपने पारंपरिक सीट जसवंतनगर से चुनाव जीते। हालांकि समाजवादी पार्टी की बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में दे चुकी है यह एक्ट्रेस, 2019 में थामा था भाजपा का दामन

यह हो सकता है प्लान

दावा किया जा रहा है कि शिवपाल यादव राजनीति में अपने बेटे को आगे बढ़ा सकते हैं। दरअसल, समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बावजूद भी शिवपाल यादव के बेटे को 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिली। सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा जा सकते हैं। जबकि उनकी खाली सीट जसवंतनगर से शिवपाल यादव के बेटे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वर्तमान परिस्थिति में शिवपाल यादव को भी अखिलेश यादव से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है। हाल में ही शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। शिवपाल यादव ने कुछ पत्रकारों से बातचीत में हाल में ही कहा था कि बहुत जल्द हर चीज के बारे में बात करूंगा और सब कुछ बता दूंगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़