बैकफुट पर अखिलेश, कहा- मैं योगी सरकार की अंत की बात कर रहा था, पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की

By अंकित सिंह | Dec 14, 2021

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह बयान ऐसा है कि भाजपा अखिलेश यादव पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के वाराणसी दौरे पर थे। इसी को लेकर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया था तो उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा था कि अंतिम दिनों में हर कोई वहां जाना चाहता है। इसी को लेकर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। भाजपा अखिलेश के इस बयान को बड़ा मुद्दा बना रही है। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने अपने दिए बयान पर सफाई दे दी है। एक निजी चैनल से बातचीत में अखिलेश यादव ने बताया कि मेरा तंज सिर्फ सरकार को लेकर था। मैं योगी सरकार की अंत की बात कर रहा था। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करता हूं। अपने जौनपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। मैंने अपना बयान को यूपी सरकार के संदर्भ में दिया था। मेरे कहने का मतलब सिर्फ यूपी सरकार का जाना था। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि भाजपा को इसे चुनावी मुद्दा बनाने के बावजूद भी लाभ नहीं मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी का टाइम अब पूरा हो गया है। वहीं, भाजपा ने अखिलेश यादव की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिये उनके ताने को सबसे अभद्र और बेहूदा करार दिया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं और ऐसी बेहूदा और अभद्र टिप्पणियां उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं। 

प्रमुख खबरें

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

पुणे के Bharati Vidyapeeth थाने के 18 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हिरासत में प्रताड़ना का आरोप

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा