मॉडल टाउन में Akhilesh Pati Tripathi 'आप' के टिकट पर फिर खेलेंगे सियासी दांव, समझिए दिल्ली की सीट का क्या है हाल

By Prabhasakshi News Desk | Jan 03, 2025

इसी साल के फरवरी में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मॉडल टाउन की सीट पर सभी पार्टियों की कड़ी नजर है। फिलहाल राजधानी दिल्ली यह सीट आम आदमी पार्टी के पास है और इस सीट से अखिलेश पति त्रिपाठी विधायक हैं। मॉडल टाउन विधानसभा सीट को दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है। बीजेपी से कपिल मिश्रा पिछली बार इस सीट पर चुनावी मैदान में थे। यह सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। वहीं बीजेपी पिछले कई सालों से यह सीट जीत नहीं पाई है। साल 1993 के बाद बीजेपी इस सीट को कभी नहीं जीत पाई है। यह सीट उत्तरी दिल्ली लोकसभा में आता है।


आप लगा चुकी है जीत की हैट्रिक

इस सीट पर कांग्रेस साल 1998 से लेकर अगले तीन चुनावों तक एकतरफा चुनाव जीतते रही है। लेकिन मॉडल टाउन में उसके विजय रथ को आम आदमी पार्टी ने 2013 में रोक दिया था। वर्तमान में इस सीट से आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी विधायक हैं। वो 2015 से ही इस सीट पर जीत हासिल करते आएं हैं। अखिलेश पति त्रिपाठी को पार्टी का युवा चेहरा माना जाता है। एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने इनपर भरोसा जताया है।


मॉडल टाउन में खाता खोलने उतरेगी बीजेपी

मॉडल टाउन की सीट पर बीजेपी इस बार के दिल्ली चुनाव में जीतने उतरेगी। पार्टी पहली बार इस सीट पर छत्री लाल गोयल ने जीत हासिल की थी। उसके बाद पार्टी आज तक जीत नहीं सकी है। साल 1998 से 2008 तक इस सीट पर कांग्रेस विधायक कंवर करण सिंह ने जीत हासिल किया था। बीजेपी ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है अब देखना होगा कि इस बार पार्टी किसको मैदान में उतारती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत