केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज पर अखिलेश का सवाल, ग़रीबों को क्या मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज पर केंद्र सरकार पर शनिवार को निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने बीस लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। यादव ने ट्वीट किया,‘‘ सरकार बस इतना बता दे कि 20 लाख करोड़ के तथाकथित ‘महापैकेज’ में कितना ग़रीब के लिए है कितना किसान, दिहाड़ी-प्रवासी मज़दूर, छोटे व्यापारी, खुदरा कारोबारी, रेहड़ी-ठेले-पटरीवाले और अन्य मजबूरों के लिए है। समाज को बाँटने में माहिर लोग कृपया करके इस आर्थिक बटवारे का हिसाब भी दे दें।’’ 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?