अखिलेश ने ट्रम्प के स्वागत की तैयारियों पर उठाए सवाल, बताया फिजूलखर्ची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस हाईप्रोफाइल दौरे पर जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रुपयों की फिजूलखर्ची करने जा रही है।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने यहां कहा कि ट्रम्प के भारत आगमन पर केन्द्र सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रुपयों का अपव्यय करने जा रही है। 

 

उन्होंने कहा कि ट्रम्प को ‘नमस्ते‘ कहने के लिए कई लाख लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है लेकिन दिखावे की तमाम कोशिशों के बावजूद सच्चाई पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अजीब विडम्बना है कि जिस गुजरात ने गांधी जी को जन्म दिया, जिन्होंने गरीब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर एक लंगोटी में पूरा जीवन बिता दिया, उसी गुजरात में जबर्दस्त शान शौकत के पटाखे लगाए जा रहे हैं। अहमदाबाद में ही गांधी जी का साबरमती आश्रम है जहां से वे दांडी मार्च के लिए निकले थे। इन सबकी उपेक्षा करना गांधीजी के आदर्शों का तिरस्कार करना है।’’

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प की यात्रा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी किया यातायात परामर्श

यादव ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में जिस रास्ते से गुजरेंगे वहां गरीबों की झोपड़ियां नहीं दिखाई दें इसके लिए उनके सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। गरीबी ढकने का यह ‘गुजरात मॉडल‘ है। गरीब का इससे वीभत्स मजाक और क्या हो सकता है? ट्रम्प को भारत का यह बनावटी और चमकता भारत दिखाने का क्या मंतव्य हो सकता है? गांधी जी के भारत में विदेशी मेहमान का स्वागत सादगी से क्यों नहीं हो सकता है?’’

 

प्रमुख खबरें

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख

American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार