डिंपल को मैनपुरी से उतारकर अखिलेश ने परिवार के झगड़े को किया कम, शिवपाल भी नहीं कर सकेंगे बहू का विरोध

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी से अपनी पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सीट खाली हुई थी। इसी वजह से यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं। अखिलेश यादव के समक्ष सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर इस सीट पर किसी चुनावी मैदान में उतारा जाए। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि इस सीट पर मुलायम परिवार के ही कई सदस्य अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। मुलायम सिंह यादव के कामकाज को देखने वाले और इस सीट का पहले भी प्रतिनिधित्व कर चुके तेज प्रताप यादव एक तरफ थे। तो वही धर्मेंद्र यादव भी मैनपुरी पर अपना दावा ठोक रहे थे। शिवपाल सिंह यादव भी कहीं ना कहीं मैनपुरी सीट को लेकर अपनी रणनीति बना रहे थे। 

डिंपल यादव पहले कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, मोदी लहर में यह सीट भाजपा के पास चली गई और लगातार भाजपा ने वहां से दो चुनाव जीती हैं। डिंपल यादव को राज्यसभा भेजने की भी तैयारी थी। लेकिन गठबंधन की मजबूरी की वजह से राज्यसभा सीट जयंत चौधरी को दी गई। लेकिन अब मैनपुरी सीट डिंपल यादव के लिए सुरक्षित भी है और मुफीद भी है। मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव पहली बार 1996 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। तब से यह सीट यादव परिवार के ही पास रहा है। शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव में रिश्ते सामान्य नहीं है। अगर अखिलेश यादव किसी और को मैनपुरी से टिकट देते तो शिवपाल यादव भी यहां से अपना दावा ठोक सकते थे। 

इसे भी पढ़ें: UP उपचुनाव को लेकर अखिलेश और जयंत के बीच बनी बात, जानें कहां मैदान में होंगे सपा और आरएलडी के उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने इसी को समझते हुए डिंपल यादव को टिकट दिया है। अखिलेश यादव को इस बात का आभास है कि मैनपुरी से शिवपाल सिंह यादव बहू डिंपल यादव का विरोध नहीं कर पाएंगे। इसे अखिलेश यादव का ट्रंप कार्ड भी माना जा रहा है। मैनपुरी सीट को लेकर धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव पर आमने-सामने थे। लेकिन अब डिंपल यादव को टिकट दे दिया गया है। ऐसे में परिवार में अब कलह की कोई जगह नहीं है। इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं में डिंपल यादव लोकप्रिय भी हैं। भले ही वह चुनाव हार गई हो लेकिन पार्टी के लिए लगातार प्रचार करते रही

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध