UP उपचुनाव को लेकर अखिलेश और जयंत के बीच बनी बात, जानें कहां मैदान में होंगे सपा और आरएलडी के उम्मीदवार

Akhilesh Yadav Jayant Singh
ANI
अंकित सिंह । Nov 9 2022 3:08PM

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हुई थी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे जिसमें समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा रामपुर विधानसभा सीट भी आजम खान को दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हुई थी।

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीटों को लेकर बात बन गई है। वैसे तो दोनों ही दल गठबंधन में हैं लेकिन उपचुनाव में दोनों किस सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे, इसको लेकर पेंच फंसा रहा था। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अपने कुनबे को मजबूत रखने की कोशिश में आरएलडी को भी एक सीट पर चुनाव लड़ने मौका दिया है। समाजवादी पार्टी के मुताबिक उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के साथ मिलकर वह मैदान में उतरेगी। जानकारी में यह भी बताया गया है कि एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, दूसरी विधानसभा सीट पर आरएलडी के उम्मीदवार मैदान में होंगे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की तरह हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी :नड्डा

दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हुई थी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे जिसमें समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा रामपुर विधानसभा सीट भी आजम खान को दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। यहां पर भी समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक को सजा सुनाए गया था जिसके बाद से उनके सदस्यता रद्द हो गई। यहां पर राष्ट्रीय लोक दल अपने उम्मीदवार को उतारने जा रही हैं। आपको बता दें कि दोनों ही दलों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। राज्यसभा चुनाव में भी दोनों दल एक साथ थे। 

इसे भी पढ़ें: डेंगू की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाएं, हर मरीज को जरूरी उपचार मिले: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर तथा खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर 5 दिसंबर को मतदान होना है। 10 नवंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने को लेकर आखिरी तारीख 17 नवंबर है। सबसे ज्यादा निगाहे रामपुर और मैनपुरी उपचुनाव पर है। मैनपुरी जहां मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है तो वही रामपुर में हमेशा आजम खान का दबदबा देखने को मिलता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में जनता किसे चुनती है। हालांकि, भाजपा का दावा है कि उपचुनाव में कमल हर सीट पर खिलेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़