अखिलेश ने भाजपा पर शायराना अंदाज में किया कटाक्ष, घर की आग का मंजर क्यों नहीं दिखता?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के मसले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शायराना अंदाज में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि इस दुनिया में उठता हुआ धुआं दिखता है जिन्हें, घर की आग का मंजर, क्यों न दिखता उन्हें। यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, वह अन्नदाता का सीधे-सीधे अपमान है। घोर निंदनीय! यादव ने आगे कहा, अब तो देश की जनता भी किसानों के साथ खड़ी होकर पूछ रही है-‘दुनिया में उठता हुआ धुआं दिखता है जिन्हें, घर की आग का मंज़र, क्यों न दिखता उन्हें’।

इसे भी पढ़ें: कार्रवाई से हो रही भूमाफिया के रहनुमाओं को परेशानी: योगी आदित्यनाथ

यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए कहा, सपा के समय में पूर्वांचल की खुशहाली के लिए समाजवादी एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हुआ था, जिसे भाजपा सरकार बना न सकी। अब सपा की सरकार आयेगी और हवाई जहाज उतारकर इसका उद्घाटन करेगी। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है भाजपा सरकार के ऐसे विकास से, नाम है एक्सप्रेस-वे, पर बना रही है बैलगाड़ी की चाल से।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह