UP: अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बोले- डबल इंजन की सरकार में डबल मर्डर का चलन बढ़ गया

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमेठी पहुंचे थे। अमेठी में उन्होंने चाचा भतीजे की हुई हत्या पर पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में तथाकथित डबल इंजन की सरकार में डबल मर्डर का चलन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अमेठी हत्याकांड में पीड़ित-परिजनों को न तो मदद मिल रही है, न नौकरी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि आवश्यकता झूठी डबल इंजन की सरकार की नहीं, सच्ची डबल संवेदना की है।

इसे भी पढ़ें: Umesh Pal murder case: अतीक के करीबी जफर अहमद की सफेद कोठी पर चला बाबा का बुलडोजर

अखिलेश यादव ने कहा कि चलिए ये मान भी लिया जाए कि मुख्यमंत्री जी अगले 4 साल में उप्र के बेरोज़गारों को 2 करोड़ रोज़गार देंगे तो इसका मतलब होगा प्रतिदिन लगभग 13,700 या प्रति माह 4.17 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा। उन्होंने भाजपा सरकार से आग्रह है कि इस झूठ को हर दिन या हर माह सच्चे आँकड़े प्रकाशित करके साबित करे। अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर कहा कि ‘मैंने ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा, जिसने अपने मुकदमे वापस लिए हों।’ 

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन