Prayagraj massacre को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रयागराज हत्याकांड में मृतक भाजपा का सदस्य था व पैसे के मामले में जिसका नाम आ रहा है, वह भी भाजपा के ही मंत्री हैं। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘इलाहाबाद हत्याकांड में मृतक भाजपा का सदस्य था व पैसे के मामले में जिसका नाम आ रहा है वो भी भाजपा के ही मंत्री हैं। आख़िर मुठभेड़ करके सरकार कौन सा राज छुपा रही है? अब जो भाजपा की छवि की मिट्टी-पलीद कर रहे हैं, वो भाजपाई कब मिट्टी में मिलाए जाएंगे या मंत्री-पद से हटाएं जाएंगे?’’

इस बीच, सोमवार को प्रयागराज में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी पर शाइस्ता परवीन को मामले में उलझाने के लिए उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया, ताकि वह बसपा के टिकट पर महापौर का अगला चुनाव न लड़ सकें। आयशा ने प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर अतीक अहमद का पांच करोड़ रुपये उधारी नहीं लौटाने का भी आरोप लगाया था।

नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी पर उमेश पाल हत्याकांड का षड़यंत्र रचने के आयशा नूरी के आरोप का जवाब देते हुए अभिलाषा के पति और प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ट्वीट कर सोमवार को कहा था कि ये बातें मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने और गुमराह करने का असफल प्रयास मात्र है।

प्रमुख खबरें

शेफ़ाली-दीप्ति के तूफान से India Women ने Bangladesh को रौंदा, Asia Cup Final में एंट्री

Ganesh Chaturthi Vastu Guide: बप्पा की मूर्ति को विराजमान करते समय रखें Direction का ध्यान, जानें सभी Vastu के नियम

Rajasthan Municipal Election के दूसरे चरण में वोटिंग, कई केंद्रों पर EVM में तकनीकी खामी

बुलेट ट्रेन की रफ्तार ...उधर होर्मुज में लगी आग, इधर जयशंकर ने आगे बढ़ने का दिखा दिया रास्‍ता