Google Gemini में आया नया फीचर, चैट में सीधे एडिट और क्रिएट होंगे PDF और Docs

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 31, 2026

हाल ही में Google ने अपने Gemini एप के लिए नई कैपेबिलिटीज का एलान किया है। माउंटेन व्यू स्थित इसे टेक दिग्गज ने नए टूल्स पेश किए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स सीधे चैट के भीतर ही डॉक्यूमेंट्स, PDFs, प्रजेंटेशन्स, स्प्रेडशीट्स और दूसरी फाइल्स को क्रिएट, प्रिव्यू और एडिट कर सकेंगे।

Gemini अब सीधे चैट में क्रिएट और एडिट कर सकेगा डॉक्युमेंट्स और PDFs

ब्लॉग पोस्ट के जरिए गूगल ने बताया कि इस नए अपडेट की मदद से बार-बार अलग-अलग एप्स के बीच स्विच किए बिना डॉक्यूमेंट्स और स्टडी मटीरियल्स पर काम करना काफी आसान हो जाएगा। यूजर्स  Gemini को फाइल जनरेट करने के लिए कह सकते हैं, इसे फुल स्क्रीन व्यू में ओपन कर सकते हैं और सीधे टाइप करके एडिट कर सकते हैं। अब किसी खास टेक्स्ट को हाइलाइट करके उससे संबंधित सवाल पूछ सकते हैं या चुने गए हिस्से में बदलाव करने के लिए कह सकते हैं। Gemini सपोर्टेड फाइल्स में टेक्स्ट और विजुअल्स दोनों को बेहतर बना सकते हैं।

बता दें कि, कंपनी PDF प्रिव्यू और एडिटिंग की सुविधा को Gemini एप के वेब और मोबाइल दोनों वर्जन्स पर उपलब्ध करा रही है। लेकिन Google Docs, Google Sheets, slide decks, Markdown फाइल्स, TXT फाइल्स और कोड जैसे दूसरे फॉर्मेट्स का सपोर्ट सिर्फ वेब वर्जन तक ही ठीक है।

इस फीचर की मदद से यूजर्स अब अपने हाथ से लिखे लेक्चर नोट्स को अपलोड कर सकते हैं और Gemini को उन्हें एक PDF स्टडी गाइड बदलने के लिए कह सकता है। फिर तैयार किए गए डॉक्यूमेंट्स को मैनुअली एडिट किया जा सकता है, आगे के सवाल पूछने के लिए सेक्शन्स को हाइलाइट भी कर सकते हैं या एआई असिस्टेंट से किसी खास टेक्स्ट या विजुअल को मॉडिफाई करने के लिए कहा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Mau News: दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर झूठा केस दर्ज कराने वाला UP Police सिपाही गिरफ्तार

देश में पहली वोट चोरी नेहरू के समय हुई थी, मॉक पार्लियामेंट के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में गहराया अवदाब, Andhra Pradesh तट पर 3 नवंबर को दस्तक दे सकता है Cyclone

भारत में 2028 तक कई WTA 125 टूर्नामेंट्स की तैयारी, TNTA ने बनाई योजना