अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, कहा- युवा पीढ़ी के सपनों को कुचला जा रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2018

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि इस पार्टी के राज में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। अखिलेश ने यहां आउटसोर्सिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान, राज्य कर्मचारी सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या कर रहा है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा युवा पीढ़ी के सपनों को कुचलने पर तुली हुई है।

 

उन्होंने कहा कि रोजी-रोजगार के अवसर समाप्तप्राय हैं। मौजूदा प्रदेश सरकार अब तक किसी को भी नौकरी नहीं दे सकी है। पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के समय की भर्तियां भी रोक दी गयी हैं। बड़ी कम्पनियों में छंटनी हो रही है। इससे युवाओं में हताशा और कुंठा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में छात्र जब अपने मसले उठाते हैं तो उन्हें गिरफ्तारी और जेल की यातनाएं दी जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना तनिक भी विरोध पसंद नहीं है। विरोध करने पर पुलिस छात्राओं तक का उत्पीड़न कर रही है।


यह भी पढ़ें: नरेन्द्र मोदी का आरोप, ओडिशा में मजबूत हो रहा है भ्रष्टाचार का दानव

 

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए योजनाएं लागू की थीं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने अब तक के पौने दो साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकार केवल समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर प्रचारित कर रही है।

 

प्रमुख खबरें

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता

PM Modi 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

प्याज निर्यात से प्रतिबंध हटाने से पहले निर्वाचन आयोग की अनुमति ली गई : सूत्र