नरेन्द्र मोदी का आरोप, ओडिशा में मजबूत हो रहा है भ्रष्टाचार का दानव

narendra-modi-s-allegation-is-getting-stronger-in-odisha-demon-of-corruption
[email protected] । Dec 24 2018 5:25PM

मोदी ने कहा,‘‘राज्य के लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें ऐसी स्वास्थ्य योजना के लाभों से क्यों वंचित रखा गया है जो देश के अन्य राज्यों में उपलब्ध है।’’

खुर्दा (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में ‘‘भ्रष्टाचार का दानव’’ मजबूत हुआ है। मोदी यहां भाजपा की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बीजद सरकार पर तंज कसते हुए पूछा,‘‘दानव (भ्रष्टाचार के) को कौन बढ़ा रहा है?"। उन्होंने कहा,‘‘चिटफंड,पीसी (प्रतिशत कमीशन) संस्कृति ... में भ्रष्टाचार का दानव मजबूत हुआ है। ओडिशा के विकास की सच्चाई छिपी हुई नहीं है। किसान, महिलाएं अपनी आवाज उठा रही हैं।

उन्होंने केन्द्र की मेगा स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को नहीं अपनाने के लिए भी ओडिशा सरकार पर निशाना साधा। मोदी ने कहा,‘‘राज्य के लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें ऐसी स्वास्थ्य योजना के लाभों से क्यों वंचित रखा गया है जो देश के अन्य राज्यों में उपलब्ध है।’’ इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने ओडिशा में 1817 के पाइका विद्रोह की याद में एक टिकट और एक सिक्का जारी किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़