अखिलेश यादव ने EVM की विश्वसनीयता पर फिर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को एक बार फिर से ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए आगामी सभी चुनाव मतपत्रों के जरिये कराने की मांग की। सपा प्रमुख यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर अपने एक पोस्ट में कहा, “ ‘टेक्नॉलजी’ समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।” 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन

उन्होंने कहा, “आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराने की अपनी मांग को हम फिर दोहराते हैं।” यादव पहले भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि, हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सपा को राज्य की 80 लोकसभा सीटों में 37 और उसकी सहयोगी कांग्रेस को छह सीटों पर जीत मिली। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 33 और सहयोगियों को तीन सीटों पर ही जीत मिली। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के हिस्से में भी एक सीट आयी है।

प्रमुख खबरें

SIR पर पूर्व राजदूत Navdeep Suri के सवाल, Aadhaar Card देने पर भी मांगा नागरिकता का प्रमाण

जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati

Delhi University Big Update: अब बिना Master Degree सीधे करें PhD, DU ने जारी की नई Eligibility Criteria

पूर्व रक्षा मंत्री पर खुलकर बोले Volodymyr Zelenskyy, बताया क्यों पैदा हुई थी डोनाल्ड ट्रंप संग असहज स्थिति